*देहरा में पुलिस लाइन के निर्माण का रास्ता साफ, एक हेक्टेयर भूमि मिली*

*ढलियारा में होगा निर्माण, पुलिस विभाग को भूमि प्रदान करने का पत्र जारी*

विधायक कमलेश ठाकुर जी के प्रयास लाए रंग, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

देहरा, 25.09.25- पुलिस जिला देहरा की अपनी पुलिस लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस विभाग को ढलियारा में लाइन के निर्माण कार्य के लिए एक हेक्टेयर भूमि प्रदेश सरकार से मिल गई है। उपायुक्त कांगड़ा ने 25 सितंबर 2025 को पुलिस विभाग के नाम एक हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित करने का पत्र जारी कर दिया। देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर जी सरकार से पुलिस लाइन के लिए भूमि प्राप्त करने को काफी समय से प्रयासरत थीं। उनकी मेहनत रंग लाई और देहरा में पुलिस लाइन का सपना साकार होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी से स्वीकृति मिलने पर यह भूमि प्रदान की गई है। प्र

See Full Page