धर्मशाला, 25 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, धर्मशाला में आज “छात्र दीक्षा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नए सत्र के कानून, एम.सी.ए., एम.एस.सी. एवं पूर्व विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कीे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी सीमाओं और रचनात्मक उपयोग पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति ने कहा कि छात्रों को देश की परंपराओं और आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बीच संतुलन साधते हुए शिक्षा अर्जित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में हाल ही

See Full Page