सोलन-दिनांक 25.09.2025-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित कर रही है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र सायरी में बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। सरकार के यह प्रयास लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से स्थाई विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य