महाराष्ट्र के राज्यपाल श्रीमान आचार्य देवव्रत जी, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी रामदास अठावले जी, के.आर. नायडू जी, मुरलीधर मोहोल जी, महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी, अजीत पवार जी, अन्य मंत्रिगण, भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो जी, अन्य महानुभाव, भाइयों और बहनों!
विजयादशमी झाली, कोजागरी पौर्णिमा झाली.. आणि आता दहा दिवसान्नि दिवाळी, तुम्हाला या सर्वांसाठी खूप खूप शुभेच्छा देतो।
साथियों,
आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। मुंबई को अब अपना दूसरा International Airport मिल गया है। ये एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। आज मुंबई को पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो भी मिली है, इससे मुंबई में ट्रेवल और आसान होगा, लोगों का समय बचेगा। ये अंडरग्राउंड मेट्र