Bulletins | News | Filmy | Food | Tech | Travel | Business
जम्मू-कश्मीर : दीपावली का पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस विषय में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट (पंजीकृत) के अध्यक्ष, राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री जी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर 3:45 बजे आरंभ होकर 21 अक्टूबर (मंगलवार) को शाम 5:55 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर सोमवार को ही मनाया जाएगा क्योंकि पूर्ण प्रदोष काल व्यापिनी अमावस्या तिथि उसी दिन उपलब्ध है। वहीं 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और साढ़े तीन प्रहर से अधिक वृद्धि गामिनी प्रतिपदा के कारण नक्त-व्रत पारण काल (जो लक्ष्मी पूजन का आवश्यक अंग है) उस दिन उपलब्ध नही