हमीरपुर 21 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को यहां नगर निगम के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके निगम के क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों और शहर से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुरवासियों को नगर निगम के रूप में बहुत बड़ी सौगात दी है। इससे शहर के चहुमुखी विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पूर्ववर्ती नगर परिषद के अलावा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 9 और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की 4 पंचायतें भी शामिल की गई हैं। इस नई निगम में सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई नए पद भी सृजित किए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर वार्ड में स्थानीय जरुरतों के अनुसार योजनाएं तैयार करें, ताकि इनका सीधा लाभ लोगों को मिल सके

See Full Page